शिमला: शांता कुमार की अध्यक्षता में हुई बीजेपी जनजातीय मोर्चा की बैठक

बीजेपी जनजातीय मोर्चा की ज़िला शिमला की बैठक का आयोजन आज दीप कमल चक्कर शिमला में मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष शांता कुमार की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में जनजातीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जवाहर शर्मा भाजपा जिला शिमला के अध्यक्ष रवि मेहता एवं भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा विशेष रूप में उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष जवाहर शर्मा ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक बैठक है। यह पहली बार है कि जिला शिमला में इस मोर्चे का गठन हुआ है । आने वाले समय में यह मोर्चा एक विराट रूप लेने वाला है। उन्होंने कहा कि भारत में कुल मिलाकर ढाई सौ जनजातियां है और हिमाचल प्रदेश में 10 प्रकार की जनजातियां है इसमें से तीन प्रचलित है।

किन्नौर, लाहौल-स्पीति चंबा और भरमौर के 10 लाख लोग जनजातीय माने जाते हैं

उन्होंने कहा जनजातीय लोगों का पर्यायवाची शब्द इमानदारी है हमारी संस्कृति ही हमारा आधार है और यही हमारी पहचान है। बीजेपी का मूलाधार सबका साथ सबका विकास है और यही हमारा मूल मंत्र भी है। यह पहली बार है कि प्रदेश को जयराम ठाकुर जैसा मुख्यमंत्री मिला है जो सब तक पहुंचते हैं और सबके विचार और समस्याओं को भी सुनते हैं और निवारण करते हैं। देश में सभी राजनीतिक दल एक परिवार के होकर रह गए है पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है।

उन्होंने कहा है की भाजपा ने हमेशा जनजातीय क्षेत्रों की समस्याएं सुनी है यह पहली बार था कि जब स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई देश के प्रधानमंत्री थे तो जनजातीय क्षेत्रों के लिए अलग मंत्रालय बना। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने अभी इस बजट में जनजातीय क्षेत्रों के उद्धार के लिए 7000 करोड का बजट आवंटित किया है।

Samachar First

Recent Posts

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

12 hours ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

13 hours ago

हिमाचल प्रदेश में तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल

मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…

13 hours ago

Dharamshala News: महिला वर्ग में साधना व पुरुष वर्ग में अनीश रहे पहले स्थान पर

Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…

14 hours ago

Mandi News: पुरुष वर्ग में बल्ह के 23 वर्षीय आशुतोष ने 18 मिनट में मैराथन पूरी कर बनाया रिकॉर्ड

Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…

16 hours ago

Hamirpur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में जल्द शुरू होगी टेलीमेडिसिन ओपीडी, मरीजों को घर बैठे मिलेगी चिकित्सा सुविधा

Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…

16 hours ago