Follow Us:

शिमला में बीजेपी का मन्थन, संगठन में बदलाब के संकेत!

पी. चंद |

प्रदेश बीजेपी कार्यालय दीप कमल में विभिन्न विभागों की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय सहित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती एवम पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी पार्टी कार्यालय चक्कर पहुंच चुके है।

इन बैठकों को जहां आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अहम माना जा रहा है तो वही प्रदेश में संगठनात्मक फ़ेरबदल पर भी चर्चा हो रही है।माना जा रहा है कि भाजपा प्रदेश के निगमों बोर्डो में अध्यक्ष एवम उपाध्यक्ष की नियुक्तियों के बाद संगठन में बड़ा बदलाब कर सकती है। इन सभी मुद्दों पर शिमला में मंथन हो रहा है।

वहीं लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र हिमाचल प्रदेश बीजेपी में बड़े फेरबदल की संभावना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे में इस बदलाव पर फाइनल मुहर लग सकती है।