Follow Us:

शिमला: एक घंटा देरी से शुरू हुई कैबिनेट बैठक, जल शक्ति, सामाजिक अधिकारिता और कृषि मंत्री नहीं पहुंचे

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश की मंत्रीमंडल की बैठक क़रीब एक घंटे देरी से शुरू हो गई है। कैबिनेट में 3 मंत्री नहीं पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के कसौली दौरे से लेट आने के चलते कैबिनेट देर से शुरू हुई।

जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, कृषि मंत्री डॉ राम लाल मार्कंड़य और सामाजिक अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल कैबिनेट में नही पहुंचे हैं। जल शक्ति मंत्री विदेशी दौरे पर हैं , कृषि मंत्री भी प्रदेश से बाहर हैं जबकि सामाजिक अधिकारिता मंत्री अपने क्षेत्र में कार्यक्रम के चलते व्यस्त हैं।