शिमला: मुख्यमंत्री ने हिमाचल माईजीओवी पोर्टल और सीएम ऐप का किया शुभारंभ

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को अपने जन्मदिन के मौके पर हिमाचल माईजीओवी पोर्टल का शुभारम्भ किया। यह पोर्टल शासकीय प्रणाली में जनता की भागीदारी को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगा। माईजीओवी पोर्टल भारत के विकास के लिए तकनीक की मदद से सरकार और नागरिकों के मध्य भागीदारी की नई अभिनव पहल है। इसका उद्देश्य प्रदेश सरकार में नागरिकों की भागीदारी को बढ़ावा देना है। जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर सीएम ऐप का भी शुभारम्भ किया।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि माईजीओवी हिमाचल प्रदेश के लोगों को अपने विचारों, सुझावों, प्रतिक्रियाओं और शिकायतों को सरकार तक पहुंचाने में सहायक होगा। प्रदेश सरकार रचनात्मक आलोचनाओं पर विचार करेगी तथा राज्य और देश की बेहतरी के लिए सभी सुझावों का समन्वय करेगी। उन्होंने कहा कि माईजीओवी हिमाचल पोर्टल और मुख्यमंत्री ऐप के माध्यम से प्रशासन को लोगों के करीब लाने का एक प्रयास है और इससे सरकार और लोगों के मध्य परस्पर संवाद सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश इस ऐप की सुविधा प्रदान करने वाला देश का 11वां राज्य है।</p>

<p>जयराम ठाकुर ने कहा कि माईजीओवी हिमाचल की मुख्य विशेषताएं विभिन्न प्रकार की सार्वजनिक नीतियों के मुद्दों पर बातचीत, चर्चा, कार्य, मत देना और ब्लॉगस हैं। इस ऐप की मदद से नागरिक सरकार द्वारा जनता के कल्याण के लिए विभिन्न नीतियों और कार्यक्रमों की प्रत्यक्ष और त्वरित जानकारी हासिल कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि ऐप के माध्यम से आम जनता भी नीतियों और कार्यक्रमों को अधिक प्रभावशाली और परिणाम उन्मुख बनाने के लिए अपने मूल्यवान सुझाव दे सकते हैं।</p>

<p>इससे पूर्व प्रदेश सरकार ने जनता को उनकी समस्याओं के समाधान और सामाजिक महत्व के विभिन्न मुद्दों को उठाने के लिए सीएम सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 का शुभारम्भ किया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता चीफ मिनिस्टर ऐप के माध्यम से उनकी शिकायतों को सीधे मुख्यमंत्री को लिख सकेंगे। ये ऐप विभिन्न योजनाओं के मध्य सामंजस्य स्थापित करने में मददगार सिद्ध होगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

16 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago