Follow Us:

शिमला: कांग्रेस ने किया राजभवन का घेराव, केंद्र सरकार पर लगाए संवैधानिक संस्थाओं के हनन के आरोप

पी. चंद |

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर देशभर में कांग्रेस ने राजभवन का घेराव और धरना प्रदर्शन किया। शिमला में भी प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में राजभवन पर धावा बोला और केंद्र सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने पर नारेबाजी की गई। कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर कांग्रेस शासित राज्यों में सरकारें गिराने और विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोप लगाए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने केन्द्र सरकार पर राज्यपाल जैसी संवैधानिक संस्थाओं को राजनीतिक कठपुतली की तरह इस्तेमाल करने के भी आरोप लगाए हैं।

राठौर ने कहा कि देश मे आज ज्यादातर राजभवन भाजपा के ऐजेंडे को आगे लेकर कांग्रेस और गैर भाजपा सरकारें गिराने में लगी है। कुलदीप राठौर ने मोदी सरकार की जोड़ तोड़ की राजनीति को कोरेना संकमण के लिए ज़िम्मेदार ठहराया क्योंकि भाजपा को मध्यप्रदेश में सरकार गिरा कर अपनी सरकार बनानी थी इसलिए लॉकडाउन लगाने में देरी की गई।

वंही, कुलदीप राठौर ने कहा कि चीन ने किन्नौर बॉर्डर पर कई किलोमीटर सड़क बना दी है जबकि सरकार को इसकी भनक तक नहीं है। सरकार को अपनी खुफिया एजेंसियों को सतर्क करना होगा क्योंकि बॉर्डर पर हालात ठीक नहीं है। सरकार को सचेत रहने की आवश्यकता है।