<p>कांग्रेस सेवा दल ने बीजेपी शासित केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ आज तिरंगा मार्च निकाला। यह मार्च ऐतिहासिक रिज मैदान से विधानसभा तक निकाला गया। सेवादल के उपाध्यक्ष संतराम धीमान ने कहा कि 9 अगस्त को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी अंग्रेजी हकूमत के खिलाफ तिरंगा यात्रा का आगाज किया था। अंग्रेजों के अत्याचार को खत्म करने के लिए महात्मा गांधी ने मुहिम चलाई थी। उसी तर्ज पर सेवा दल ने भी आज मोदी सरकार के कुशासन व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ तिरंगा मार्च निकाला है।</p>
<p>उन्होंने कहा कि देश आज महंगाई से त्रस्त है। प्रधानमंत्री देश को चलाने में असफल रहे हैं। उन्हें त्यागपत्र दे देना चाहिए। जनता इनके कुशासन से दुःखी हो गई है जिसके लिए कांग्रेस ने तिरंगा मार्च निकाला है। यह तब तक जारी रहेगा जब तक यह जनता विरोधी सरकार घर बैठ नहीं जाती है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और अन्य कांग्रेसी नेता भी यात्रा में शामिल हुए।</p>
समाचार फर्स्ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…
सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…
Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…
Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…
Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…
Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…