Follow Us:

शिमला: सेब पर घिर गई सरकार, अब कसुम्पटी के विधायक ने सरकार पर दाम गिराने का लगाया आरोप 

पी. चंद |

हिमाचल में सेब के दाम ओंधे मुंह गिर पड़े हैं। सरकार के नेता सेब पर अनाप शनाप बयानबाज़ी कर रहे हैं। हिमाचल की सियासत सेब के इर्द गिर्द घूमने लगी है। घूमे भी क्यों नहीं हिमाचल में सेब 5 हज़ार करोड़ की आर्थिकी जो ठहरी। दाम गिरे सो गिरे, उस पर सियायत भी हो रही थी। लेकिन इस सियायत में सरकार के बागबानी मंत्री महेंद्र ठाकुर ने आग में घी डालने का काम किया। अब कांग्रेस पार्टी से लेकर बागवानों को उनके ऊपर हमला करने का मौका हाथ लग गया है। कांग्रेस के नेता सेब के दामों को लेकर सरकार पर हमलावर हैं। 

इसी कढ़ी में अब कसुम्पटी के कांग्रेसी विधायक अनिरुद्ध सिंह ने सरकार पर सेब के दामों को जानबूझकर गिराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सेब के गिरते दामों के बीच बाग़वानी मंत्री का बयान हास्यास्पद है। यदि मंत्री इस तरह के गैरजिम्मेदाराना बयानबाजी करेंगे तो सेब की आर्थिकी को नुकसान होगा। मंत्री के बयानों से साफ़ है की अडानी और अंबानी को फ़ायदा पहुंचाने के लिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं। अनिरुद्ध सिंह ने शिमला राजीव भवन में आयोजित कसुम्पटी महिला मंडल की बैठक के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए ये बात कही।