<p>सेन्टर ऑफ पालिसी रिसर्च एंड गवर्नेंस इंडिया (CPRG) इंडिया द्वारा शिमला में हिमालयी राज्यों के "आज और कल" विषय पर दो दिवसीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया। कॉन्क्लेव में हिमालयी राज्यों के लिए भविष्य में विकास की नीति क्या हो जिससे लोगों का जीवन बेहतर हो विषय पर विशेषज्ञों ने विचार सांझा किए। कॉन्क्लेव में हिमालयी राज्यों के विशेषज्ञ प्रतिनिधि हिमालयी राज्यों की स्थिति के बारे में 2 दिन चर्चा करेंगे और सुझावों को नीति निर्धारण के लिए सरकार के सामने रखेंगे।</p>
<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस दौरान कहा कि हिमालयी राज्यों के सामरिक विषय पर चर्चा शुरू हुई है जिसका सार्थक परिणाम निकलेगा। बहुत सारी योजनाएं केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा बनाई जाती हैं लेकिन जो योजनाएं चर्चा के बाद बनती हैं वह काफी व्यवहारिक होती हैं। इस कॉन्क्लेव से भी काफी महत्वपूर्ण चीजें सामने आएंगी जिस पर सरकार काम कर सकती है।</p>
<p>सेन्टर ऑफ पालिसी रिसर्च एंड गवर्नेंस इंडिया (CPRG) ने हिमालयी राज्यों के एक्सपर्ट को एक मंच पर लाकर हिमालयी राज्यों की चुनौतियों पर चर्चा की। हिमालयी राज्यों की भौगोलिक और सांस्कृतिक स्थिति अलग है इसलिए यहां की जरूरतें भी मैदानी क्षेत्रों से अलग हैं जिसके लिए विकास नीति भी हिमालयी राज्यों के विशेषज्ञ की बना सकते हैं। कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहे। कॉन्क्लेव के दूसरे दिन केन्द्रीय स्वस्थ्य मंत्री जेपी नड्डा मुख्यतिथि के रूप में भाग लेंगे।</p>
नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra: उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…
Himachal: हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…
मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…
Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…
Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…
Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…