पॉलिटिक्स

शिमला: महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस हुई मुखर, डीसी ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन

पी.चंद, शिमला।

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में की गई वृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेस मुखर हो गई है। शनिवार को महिला कांग्रेस ने शिमला में कांग्रेस कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली और उपायुक्त कार्यालय के बाहर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार को महिला युवा विरोधी करार देते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद भाजपा सरकार लोगों को महंगाई का तोहफ़ा दे रही है।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि 5 राज्यों में हुए चुनावों के बाद एकाएक रसोई गैस पेट्रोल-डीजल और खाद्य वस्तुओं के दामों में वृद्धि कर दी और जीत का तोहफा देश की जनता को दिया। जिससे महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो गया है। रसोई गैस के सिलेंडर में सीधे 50 रुपये बढ़ा दिए गए और अन्य खाद्य वस्तुएं महंगी कर दी है। भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है तब से आम जनता का जीना दुश्वार कर दिया है।

उन्होंने कहा कि 2014 में जब यूपीए की सरकार थी तो 450 रुपए गैस सिलेंडर के दाम थे ओर उस समय भाजपा की नेत्रियां सर पर सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरती थीं। लेकिन अब जब रसोई गैस के सिलेंडर एक हजार से ज्यादा हो गया है अब उनको महंगाई नजर नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में मिली जीत का तोहफा देश के लोगों को तोहफा दिया है। महिला कांग्रेस ने इसके खिलाफ आज प्रदर्शन किया है और आने वाले दिनों में प्रदेश भर ने उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

4 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

4 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

4 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

4 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

5 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

8 hours ago