Follow Us:

शिमलाः बिंदल की ताजपोशी के लिए सजा पीटरहॉफ, मुख्यमंत्री समेत बड़े नेता मौजूद

पी. चंद, शिमला |

डॉ. राजीव बिंदल को हिमाचल भजापा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा आज कर दी जाएगी। उनकी ताजपोशी के लिए पीटरहॉफ में चहल-कदमी बनी हुई है। उनके स्वागत के लिए शिमला में पीटरहॉफ भगवा रंग में सज चुका है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित सभी मंत्री पीटरहॉफ पहुंच चुके हैं। चारों तरफ खुशी  का माहौल है और नाटियां डाली जा रही हैं।

आज से हिमाचल में भाजपा की कमान बिंदल के हवाले होगी। 9 साल तक भाजपा की कमान सतपाल सत्ती ने संभाली है। सत्ती के कार्यकाल में एक बार विधानसभा चुनाव छोड़ सभी ने भाजपा जीते हैं।