Follow Us:

शिमला: प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और मंत्री सुखराम चौधरी का शोघी में जोरदार स्वागत

पी. चंद |

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और सरकार में नवनियुक्त मंत्री सुखराम चौधरी का शिमला जिला के शोघी बाजार में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रवि मेहता ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात है कि बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष इस संसदीय क्षेत्र से है और शिमला जिला के लिए यह और भी ज्यादा सौभाग्यशाली बात है कि शिमला जिला को प्रदेश अध्यक्ष एवं नवनियुक्त मंत्री का प्रथम स्वागत करने का मौका मिला।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक दूरी के सभी नियमों का उचित ध्यान रखते हुए कार्यक्रम किया। कार्यकर्ताओं में इन नियुक्तियों को लेकर भारी जोश और उत्साह है। कार्यकर्ताओं में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का जज्बा दिखाई दिया है। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का विशेष रूप से धन्यवाद किया कि शिमला संसदीय क्षेत्र को सुरेश कश्यप अध्यक्ष के रूप में और सुखराम चौधरी मंत्री के रूप में दिए गए हैं।