<p>प्रदेश महिला कांग्रेस ने गैस सिलेंडर के मूल्यों में बढ़ोतरी के विरोध में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेगी। महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनव चंदेल की अध्यक्षता में इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान इसके विरोध में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन भी भेजा जाएगा। जैनव चंदेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने गैस के मूल्यों में 150 रुपये की बढ़ोतरी कर लोगों को महंगाई का एक बड़ा तोफा दे दिया है।</p>
<p>उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों के तुरंत बाद गैस के मूल्यों में बढ़ोतरी कर बीजेपी देश के लोगों से अपनी इस हार का बदला लेने पर उतारू है। देश की अर्थव्यवस्था आज निम्न स्तर पर आ गई है। उद्योगिक उत्पादन ठप हो गया है। लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं। बेरोजगारी का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। महंगाई आसमान छू रही है। यह सब केंद्र सरकार की नीतियों का ही कारण है कि आज देश की अर्थव्यवस्था चिंताजनक बन गई है।</p>
<p>महिला कांग्रेस ने केंद्र से पुरजोर मांग की है कि वह देश हित मे विशेष तौर पर गृहिणी महिलाओं के हित मे इस मूल्य बढ़ोतरी को तुरंत वापस ले। उन्होंने कहा है कि अगर केंद्र सरकार का देश के प्रति यही रवैया रहता है तो महिला कांग्रेस इसे जन आंदोलन बनाने से भी पीछे नही हटेगी।</p>
समाचार फर्स्ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…
Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…
Shimla: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…
आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…
अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…
Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…