दिल्ली के बाद हिमाचल में भी BJP दुबक कर बैठेगी: राठ़ौर

<p>मुख्यमंत्री के बयान का कांग्रेस ने पलटवार किया। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर ने कहा कि अभी तो दिल्ली से ही बीजेपी की सफाई हुई है। आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में हिमाचल में इसी तरह बीजेपी की सफाई होने वाली है। कांग्रेस कोई दुबक कर बैठने वाली पार्टी नहीं है और न ही हम लोग जनता को बरगला कर वोट बैंक की राजनीति करते हैं। बीजेपी को कांग्रेस को नसीहत देने की ज़रूरत नहीं है।</p>

<p>राठ़ौर ने कहा कि ये वही मुख्यमंत्री है जो पिछले 7 महिने से मंत्रिमंडल का विस्तार तक करने में असफ़ल रहे हैं। आए दिन अधिकारियों पर गाज़ गिरती है, खनन माफिया पूरे प्रदेश में फैला है औऱ मुख्यमंत्री लगाम लगाने में असफ़ल हैं। देश-प्रदेश में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी औऱ प्रदेश का बढ़ता कर्ज एक चिंता का विषय है लेकिन इस पर कोई बात नहीं होती। मुख्यमंत्री अपनी पार्टी की चिंता करें लेकिन साथ ही साथ प्रदेश की चिंता करें।</p>

<p>दिल्ली दौरे छोड़कर मुख्यमंत्री को यहां काम करना चाहिए क्योंकि जश्न का सिलसिला अब थम चुका है। इसी तरह से मुख्यमंत्री की कार्यशैली बनी रही तो जैसे भाजपा को दिल्ली में हाथ धोना पड़ा है उसी तरह से हिमाचल में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हार होगी। 14 फरवरी को कांग्रेस तिरंगा यात्रा निकालने जा रही है और उसके बाद SC-ST एक्ट के खिलाफ 15 तारीख़ को प्रदेश स्तरीय आंदोलन चलाया जाएगा।</p>

<p>ग़ौरतलब है कि कांगड़ा दौरे पर मुख्यमंत्री ने कहा था कि दिल्ली दौरे पर कांग्रेसियों ने खूब हल्ला किया। लेकिन जब से चुनावी नतीजे आएं हैं तब से उनकी आवाज़ नहीं सुनाई दी। 3 दिन हो गए अभी तक कोई नहीं बोला।</p>

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

46 mins ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

54 mins ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

1 hour ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

1 hour ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

15 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

16 hours ago