Follow Us:

वीरभद्र-सुक्खू संग कुल्लू पहुंचे शिंदे, पढ़ाया एकजुटता का पाठ

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे चौथे दिन कुल्लू दौरे पर हैं। कुल्लू दौरे पर शिंदे ने ब्लॉक और जिला अधिकारियों के सम्मेलन में भाग लिया और सभी को विधानसभा चुनाव में एकजुटता से काम करने का पाठ पढ़ाया। इस दौरान शिंदे के साथ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद रहे और कार्यकर्ताओं ने इन दिग्गजों का जोरदार स्वागत किया।

गौरतलब है कि इससे पहले प्रभारी शिंदे धर्मशाला, नगरोटा होते हुए बैजनाथ और मंडी पहुंचे थे। हर क्षेत्र में शिंदे पार्टी की एकजुटता का संदेश दिया है, हालांकि उसका प्रमाण कांग्रेसी नेता अपनी बयानबाजी से साफ दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि शिंदे कुल्लू के बाद अब रविवार को लाहौल स्पीति के लिए रवाना होंगे और उसके बाद वापिस दिल्ली रवाना हो जाएंगे।