राहुल से शिंदे की मुलाक़ात, सुक्खू, कौल से मिले फीडबैक पर चर्चा

<p>दिल्ली में हिमाचल कांग्रेस के तमाम दिग्गज मौजूद हैं। बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, कैबिनेट मंत्री कौल सिंह ठाकुर और सुखराम से मुलाकात के बाद प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे अब राहुल गांधी के साथ बैठक कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शिंदे बैठक में राहुल को नेताओं से मिले फिडबैक दे सकते हैं।</p>

<p>इससे पहले बुधवार को शिंदे की प्रदेश अध्यक्ष समेत कौल सिंह और सुखराम के साथ बातचीत हुई थी। इस दौरान शिंदे ने इन नेताओं से वर्तमान में प्रदेश के राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा की। खबर यह भी है कि इस दौरान इन नेताओं से बीजेपी में शामिल होने वाले संभावित नेताओं को लेकर भी चर्चा हुई। क्योंकि, इस चुनाव से पहले कई नेताओं के बीजेपी का दामन थामने की अटकलें लगाई जा रही हैं।</p>

<p>फिलहाल, शिंदे और राहुल के मुलाकात में इलेक्शन कमेटी और मेनिफेस्टो कमेटी को लेकर व्यापक बातचीत भी होने वाली है। ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस के वर्तमान स्वरूप में कोई तब्दीली नहीं होने वाली है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष सूक्खू को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली बुलाया है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

फोरलेन निर्माण कार्य से लोगों नहीं हों प्रभावित: पठानिया

धर्मशाला : उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि   फोरलेन कार्य के चलते…

4 hours ago

नई खेल नीति खिलाड़ियों को करेगी प्रोत्साहित: केवल पठानिया

धर्मशाला : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र  के अंतर्गत रैत के 42 मील स्थित ओम पैलेस में…

5 hours ago

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कुल्लू के लिए भेजी राहत सामग्री

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज भवन से कुल्लू जिला के लिए राहत सामग्री के…

5 hours ago

मछुआरा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शुक्रवार को पौंग बांध मछुआरा संघ के…

5 hours ago

मिशन शक्ति के तहत आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

 धर्मशाला : कांगड़ा जिला में मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रागपुर ब्लाक में 100 दिनों का…

5 hours ago

‘कैच द रेन’ अभियान के तहत 15 जुलाई तक सभी विभागों से मांगी रिपोर्ट

धर्मशाला : अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने कहा कि कैच द रेन अभियान के तहत…

5 hours ago