Follow Us:

वीरभद्र अच्छे इंसान, कभी-कभी हो जाते हैं गुस्सा: शिंदे

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने ऊना में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जमकर तारीफ़ की। शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एक अच्छे आदमी हैं, लेकिन कभी-कभी गुस्सा हो जाते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यशैली की भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि 84 साल की उम्र में भी वह प्रदेश की सेवा कर रहे हैं। उनकी लोगों के प्रति काम करने की ऊर्जा से वह काफी प्रभावित हैं। शिंदे ने कहा कि वह कई बार प्रदेश का नेतृत्व कर चुके हैं। वर्तमान में उन्हीं का नेतृत्व है। हालांकि, इस दौरान उन्होंने यह साफ नहीं किया कि चुनाव वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में लड़े जाएंगे या नहीं।

इस दौरान शिंदे पंडित सुखराम के साथ वीरभद्र सिंह के झगड़ों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों ही बड़े नेताओं के झगड़े में वह कई बार मध्यस्थता कर चुके हैं। लेकिन, इन नेताओं ने पार्टी के बारे में सोचा और आपसी मतभेद भुलाते रहे।

इसके अलावा शिंदे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी सरकार को निशाने पर लिया और महंगाई के मुद्दे पर सरकार को विफल बताया।