Follow Us:

EXCLUSIVE: वीरभद्र की चुनौती पर शिंदे ने दिया यह जवाब

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के उस बयान पर कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि शिंदे कोई फाइनल अथॉरिटी नहीं हैं। 'समाचार फर्स्ट' के साथ EXCLUSIVE बातचीत में शिंदे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की फाइनल अथॉरिटी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी हैं। इसके अलावा और दूसरा हो भी नहीं सकता।

समाचार फर्स्ट ने पूछा कि वीरभद्र सिंह ने हाईकमान की कार्यशैली पर भी प्रश्न खड़े किए हैं, साथ ही साथ पीसीसी अध्यक्ष पर लगातार टिप्पणी कर रहे हैं। इसके अलावा वरिष्ठ मंत्री जीएस बाली को भी पार्टी से जाने की नसीहत दी है। इन सारे सवालों पर शिंदे ने खामोशी इख्तीयार कर लिया और वाजिब जवाब नहीं दिया।

सुशील कुमार शिंदे ने सिर्फ इतना कहा कि कांग्रेस हाईकमान ही सब कुछ तय करता है और सभी मामलों को देखने का अधिकार उसे ही है। हम लोग सिर्फ कांग्रेस के कार्यकर्ता है जो अपना काम निष्ठा से पूरा कर रहे हैं।