सिरमौर: 5 फरवरी को होगा श्री रेणुका जी BDC संगड़ाह के अध्यक्ष पद का चुनाव

<p>हिमाचल प्रदेश जिला सिरमौर मंडल श्री रेणुका जी बीडीसी संगड़ाह के लिए चेयरमैन पद का चुनाव 5 फरवरी को होगा। इस चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों खेमे के नेता अपने पक्ष में बहुमत बनाने के लिए गठजोड़ में लगे हैं। 29 जनवरी को शपथ ग्रहण करने के उपरांत सभी उम्मीदवार अपने घरों को जाने की बजाए अज्ञातवास में चले गए हैं। भाजपा समर्थित 10 सदस्यों का दल हरिपुरधार में मां भंगायनी मंदिर में माता का आशीर्वाद लेने के उपरांत अज्ञातवास पर चले गए।&nbsp;</p>

<p>भाजपा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मेला राम शर्मा दावा कर रहे हैं कि उनके साथ 10 बीडीसी सदस्य एकजुट है और अज्ञातवास में हैं। दूसरी ओर शपथ ग्रहण समारोह में आए 7 कांग्रेसी समर्थक सदस्य भी असमंजस की स्थिति में अज्ञातवास में है। सूत्र बताते हैं कि भाजपा समर्थित 10 सदस्यों का दल चंडीगढ़ के छतबीड़ जू में देखा गया और उसके पश्चात उत्तराखंड की ओर रवाना हो गया।&nbsp;</p>

<p>दूसरी ओर कांग्रेस समर्थित 7 सदस्य कहीं सिरमौर जिला में ही अज्ञातवास में बताए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस समर्थितसभी सात प्रत्याशी रेणुका के विधायक विनय कुमार के घर पर खेगुआ में ठहरे हुए हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस द्वारा तीन उम्मीदवार अपने पक्ष में ऐसे किए हैं जिन्हें चुनाव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जीताया गया है और चुनाव वाले दिन उम्मीदवार भी भाजपा को अपना वोट दे सकते हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

5 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

5 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

6 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

7 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

7 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

8 hours ago