स्मृति ईरानी ने अनुराग के पक्ष में मांगे वोट, फोन से किया जनसभा को संबोधित

<p>केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज अमेठी से फोन करके हमीरपुर में जनसभा को संबोधित किया और जनता से अनुराग ठाकुर के पक्ष में वोट करने की अपील की। अनुराग ठाकुर आज हमीरपुर के बड़सर में पड़ते बिझड में महिला सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें एक फोन कॉल आई और उन्होंने माइक पर जाकर कहा कि स्मृति ईरानी आज आपके बीच अपनी बात रखना चाह रही हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी से भगाने का काम कर दिया है। इस बात पर वहीं मौजूद लोगों ने जमकर नारेबाजी की।</p>

<p>स्मृति ईरानी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि मेरा भाई अनुराग एक बार फिर से जीत का सेहरा पहनने वाला है। मैं आपके प्रति जितना आभार व्यक्त करूं कम है। अनुराग ने पूरे विश्व में भारत का गौरवगान करवाने में योगदान दिया है। और ये सभी जनता के आशीर्वाद से संभव हो पाया है। अनुराग संसद के अंदर और बाहर कांग्रेस को नाको चने चबा देते हैं। कांग्रेस के भ्रष्टाचार को उजागर करते हैं। जनता की आवाज को उठाते हैं। स्मृति ने कहा कि आज मैं एक बहन होने के नाते आप सभी बहनों से प्रार्थना करती हूं कि मेरे भाई अनुराग के माथे पर विजय तिलक जरूर लगाएं।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2839).jpeg” style=”height:1040px; width:800px” /></p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी: कंगना रंनौत

विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण…

42 mins ago

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी…

1 hour ago

लाहौल स्पीति के नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय पर्वतारोहित रवाना

स्पीति के  6303 मीटर की ऊंचाई  चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय…

4 hours ago

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

5 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

7 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

8 hours ago