पॉलिटिक्स

तो क्या अब भाजपा में बागियों की नहीं होगी वापसी ?

भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा में बागियों की अब कोई वापसी नहीं होगी। चुनावों में पार्टी विरोधी कार्य करने वालों की चुनावों के बाद वापसी के दरवाजे बंद हो गए हैं। भाजपा परिवार पर आधारित पार्टी नहीं है। खन्ना ने कहा कि उपचुनाव में बीजेपी ने परिवारवाद को पीछे छोड़कर पार्टी के साधारण कार्यकर्ताओं को टिकट दिया है। ऐसे में जो लोग पार्टी के खिलाफ कार्य कर रहे हैं उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि पहले ऐसा ट्रेंड था कि एक चुनाव में बागियों को बाहर निकाला जाता था दूसरे में ले लिया जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जिन्हें अब निकाला गया है तो उनके लिए पार्टी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद है। उनकी वापसी की कोई संभावना नही है।

अविनाश राय खन्ना ने कहा कि बीजेपी ने कोरोना के समय मानव धर्म निभाया है। कोरोना टीकाकरण में प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कारगिल फोबिया हो गया है। प्रतिभा सिंह ने इसके लिए माफी मांगी है और आगे भी लोगों से माफी मांगनी पड़ेगी क्योंकि दो बार एमपी बनने के बाद भी लोगों के लिए कुछ नहीं कर पाई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बीजेपी के फौजी प्रतयाशी की टोपी से भी समस्या हो रही है। उन्होंने यह टोपी बाजार से नहीं खरीदी है बल्कि देश की सेवा के बाद मिली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब सपने में भी बीजेपी का फौजी प्रतयाशी ही नजर आ रहा है।

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

9 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

9 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

10 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

10 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

10 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

10 hours ago