बेटे का पहला चुनाव, पिता का आखिरी चुनाव!

हिमाचल प्रदेश 13वीं विधानसभा का चुनाव पिता पुत्र के लिए अहम है। जी हां, हम बात कर रहे है मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह की, विक्रमदित्य सिंह शिमला ग्रामीण से पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे है। पहली पारी में विक्रमदित्य सिंह जनता से इसी आधार पर वोट मांगते नज़र आए की ये उनका पहला चुनाव है।

दूसरी तरफ उनके पिता मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने  भाषणों में कई बार कहते सुने गए कि ये चुनाव उनका आखिरी चुनाव है इसके बाद वह चुनाव नही लड़ेंगे। ऐसा उन्होंने पहली बार नहीं कहा , वर्ष 2012 के चुनाव में भी उन्होंने अपना आखिरी चुनाव कहकर जनता से वोट मांगे थे।

लेकिन राजनीति में जुबान की कीमत और शब्दों का मोल कहां होता है। यहां तो सुविधा की राजनीति हैं जो आपको सूट करता है उसी हिसाब से गोटियां फिट की जाती है। रही बात जनता की तो वह तो कई बार सुनकर सब कुछ अनसुना कर देती है या फिर जल्द भूल जाती है।

हां ये चुनाव दोनों पिता पुत्र के लिए अहम है क्योंकि वीरभद्र सिंह का लंबा राजनीतिक सफर रहा है। इस मर्तबा उन्होंने अर्की को अपना कर्म क्षेत्र बनाया है। वहां से वह अच्छे मार्जन से जीत दर्ज कर अपनी अंतिम पारी से विदा होना चाहेंगे। दूसरी तरह उनके सपुत्र का राजनीतिक भविष्य भी इस चुनाव पर टिका है। विक्रमादित्य सिंह अपनी पहली पारी का आगाज जीत के साथ करना चाहेंगे।

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

4 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

4 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

4 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

4 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

19 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

19 hours ago