Follow Us:

शिमला में 21अप्रैल को होगी प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारणी की बैठक 21 अप्रैल को 11बजे कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में होगी। प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू  बठक की अध्यक्षता करेंगे। इस मीटिंग में  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष भाग लेगें ।

कांग्रेस महासचिव नरेश चौहान ने बताया कि बैठक में मुख्यत तीन मुद्दों पर चर्चा होगी। जिसमें 29 अप्रैल दिल्ली में होने जा रही कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली को लेकर हिमाचल से कितने कार्यकर्ता जाएंगे इस पर चर्चा होगी। साथ ही  प्रदेश कांग्रेस की वित्तीय स्थिति पर भी विचार किया जाएगा। 

कांग्रेस की खराब वित्तीय स्थिति को किस तरह सुधारा जाए इसको लेकर हल निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बैठक में लोकसभा चुनावों को लेकर चलाए जा रहे जबाब दे सांसद हिसाब दे सांसद को आगे किस तरह से ले जाना है इस पर भी चर्चा होगी।