पॉलिटिक्स

दिल्ली से रिमोट कंट्रोल के सहारे चल रही प्रदेश सरकार, जनता की अदालत में करेंगे पेश: सुक्खू

चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहली बार अपने गृह जिला हमीपुर पहुंचे। सुक्खू के आगमन पर धनेटा कस्बे में जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रदत लखनपाल, सुरेश कुमार, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र जार के अलावा काफी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं और लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर सुक्खू ने चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष बनाए जाने के लिए कांग्रेस हाईकमान का आभार जताया और कहा कि सोनिया गांधी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वे बखूबी निभाएंगे। इस दौरान सुक्खू ने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा। सुक्खू ने कहा कि बीजेपी साढ़े चार सालों में प्रदेश में कोई भी विकास कार्य नहीं करवा पाई है और केवल मात्र जनता को दबाने का काम किया है। उन्हेांने तंज कसते हुए कहा कि जिस सरकार का रिमोट कंट्रोल दिल्ली से चलता है उस सरकार को जनता की अदालत में पेश किया जाएगा।

भानुपल्ली रेलवे लाइन को लेकर भी सुक्खू ने सवालिया निशान खड़े किए और कहा कि 25 प्रतिशत रेलवे लाइन के लिए हिमाचल सरकार खर्च रही है और हिमाचल के लिए एक भी आय का साधन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि 2200 करोड रूपये का खर्चा अभी तक हिमाचल सरकार कर चुकी है और केवल सीमेंट के दो उद्योगों को लाभ पहुंचाने के लिए यह सब कर रही है जबकि प्रदेश में सीमेंट महंगे दामों पर बिक रहा है।

वहीं, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना के बयानों पर पलटवार करते हुए सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस की कार्यशैली का भाजपा प्रदेश प्रभारी को पता नहीं है। उन्हें कांग्रेस में आंतरिक कार्यशैली पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा में केवल मात्र दो ही व्यक्तियों का राज चलता है। भाजपा अब लोकतांत्रिक पार्टी नहीं रही है और तानाशाही पार्टी बन चुकी है। जबकि कांग्रेस में आतंरिक लोकतंत्र है।

सुक्खू ने इशारों में ही कहा कि अब हमीरपुर की जनता को बहुत लाभ मिलने वाला है क्योंकि जो चीज जनता ने पहले खोई है उसे अब पाने का मौका आया है। उन्होंने साफ किया कि चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष ही पूरे चुनाव को देखता है और पूरी जिम्मेदारी के साथ हमीरपुर के सम्मान को वापस लौटाया जाएगा।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

25 mins ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

40 mins ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

52 mins ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

1 hour ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

2 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

2 hours ago