Follow Us:

कांगड़ा के बजाय अब शिमला में होगा राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह

पी. चंद |

राज्य सरकार द्वारा मंगलवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के आयोजन में आंशिक बदलाव किया गया है। राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह 15 अप्रैल, 2018 को कांगड़ा के इंदौरा के बजाए अब ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला में आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर करेंगे। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी समारोह में उपस्थित रहेंगे।

वहीं, ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा शिमला के बजाए अब कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे, जहां हिमाचल विधानसभा के उपाध्यक्ष हंस राज भी समारोह में उपस्थित रहेंगे। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे।