Follow Us:

सुखराम बोले अपने लगाए पौैधे को उखाड़ने का है सही समय

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल के सुखराम अपने ही लगाए पौधे को उखाड़ने की बात कर रहे है। सुखराम का कहना है कि राजनीति में कभी पौधे लगाने भी पड़ते हैं और उखाड़ने भी। जो रास्ते से भटक जाता है उसे उखाड़ना ही पड़ता है।

बात पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री सुखराम और बल्ह से कांग्रेस के विधायक प्रकाश चौधरी की हो रही है। वर्ष 1998 में सुखराम ने जब हिमाचल विकास कांग्रेस के नाम से पार्टी बनाई थी तो प्रकाश चौधरी को बल्ह से टिकट देकर पहली बार न सिर्फ विधायक बनाया था बल्कि अपनी पार्टी के कोटे से सीधा कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिलाया था।

इस बार राजनीतिक समीकरण कुछ अलग है। सुखराम अब बीजेपी का दामन थाम चुके है, प्रकाश चौधरी कांग्रेस में हैं और सीएम वीरभद्र सिंह के खास हैं। इस बार सुखराम बल्ह से भाजपा प्रत्याशी इंद्र सिंह गांधी के लिए प्रचार करने बल्ह जाएंगे। सुखराम न सिर्फ गांधी का प्रचार करेंगे बल्हि चौधरी के खिलाफ जमकर आग भी उगलेंगे।

वहीं बल्ह से भाजपा प्रत्याशी इंद्र सिंह गांधी सुखराम का आशीर्वाद लेने के लिए उनके घर पहुंचे और दो जनसभाओं की एडवांस बुकिंग करा ली। क्योंकि भाजपा नेताओं को इस बात का पता है कि सुखराम का न सिर्फ जिला में बल्कि पूरे प्रदेश में अपना एक अलग जनाधार है।