अगस्ता वेस्टलैंड केस में पीएम मोदी की एंट्री, कांग्रेस बोली- ‘चौकीदार दागदार’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीद मामले में पीएम नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में देश का प्रधान चौकीदार भी भागीदार है। कांग्रेस को बेवजह इस मामले में घसीटा जा रहा है। पूर्व यूपीए सरकार ने ही 2013 में इस मामले में कार्रवाई शुरू की थी।

उन्होंने रहा कि अगस्ता वेस्टलैंड कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर सीबीआई को जांच का जिम्मा सौंपा था। इस मामले में कांग्रेस के आला नेताओं के नाम उछाल कर बीजेपी राजनीतिक लाभ लेने की असफल कोशिश कर रही है। जबकि बीजेपी ने 2014 में सत्ता संभालने के भाग अगस्ता वेस्टलैंड को ब्लैकलिस्ट की श्रेणी से हटाया और फिर से टेंडर प्रक्रिया में शामिल किया। इससे साफ हो जाता है कि पूरी खरीद में सीधे-सीधे पीएम का हस्तक्षेप है। ऐसे में कांग्रेस पर कीचड़ उछालने की बजाए जांच तो यह होनी चाहिए कि बीजेपी  सरकार का कंपनी को ब्लैकलिस्ट की श्रेणी से हटाकर दोबारा टेंडर प्रक्रिया में शामिल करने के पीछे क्या उद्देश्य था।

सूक्खू ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब पीएम के इशारे पर हुआ है। इसकी अगर निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच हो तो सारा कच्चा चिट्ठा खुलकर सामने आ जाएगा। केंद्र सरकार इस मामले में ईडी का दुरुपयोग कर जैसे-तैसे कांग्रेस नेताओं को फंसाना चाह रही है, जबकि मिशेल ने अब तक की जांच में किसी कांग्रेस नेता का नाम लिया ही नहीं है।

सूक्खू ने कहा कि यह सारा ड्रामा राफेल खरीद घोटाले से ध्यान भटकाने के लिए रचा गया। केंद्र सरकार पूरे मामले में फंस चुकी थी। 570 करोड़ के लड़ाकू विमान को 1600 करोड़ में खरीदने में सीधे पीएम नरेंद्र मोदी का नाम आ रहा था। चूंकि, फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति से मोदी की मुलाकात के बाद ही अचानक जहाजों की कीमत तीन गुणा हो गई थी। इससे मोदी को बचाने के लिए पूरी बीजेपी कांग्रेस को बदनाम करने के लिए मैदान में डट गई है। सीएम जयराम ठाकुर को भी पूरा सच जानते हुए नरेंद्र मोदी को बचाने के प्रेस कांफ्रेंस करनी पड़ी। जबकि वह भलीभांति जानते हैं कि यह झूठ का आडंबर कांग्रेस को बदनाम करने के लिए रचा गया है।

Samachar First

Recent Posts

भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है: सौदान

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ज्वालामुखी विधानसभा की बैठा…

50 mins ago

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

4 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

5 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

5 hours ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

21 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

21 hours ago