पॉलिटिक्स

सुक्खू सरकार छलावे की सरकार: बिक्रम ठाकुर

ऊना: पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा की कांग्रेस पार्टी की चुनावी समय में दी गई सभी गारंटीयां हवा हवाई साबित हो रही है। कांग्रेस ने दस गारंटीयों का ऐसा झूठा मायाजाल रचा कि हिमाचल की जनता भ्रमित हो गई और आज सिवाए पछताने के उनके पास कोई चारा नही है।

उन्होंने कहा की कांग्रेस नेताओं ने हिमाचल की 22 लाख महिलाओं को गारंटी दी थी की जैसे ही वह सत्ता में आएंगे, वैसे ही हिमाचल की सभी महिलाओं को प्रति महीने 1500 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे।

आज कांग्रेस पार्टी को सत्ता में आए 7 महीने से ज्यादा हो गए हैं, पर हिमाचल प्रदेश की सभी महिलाएं इंतजार में है कि सरकार द्वारा किए गए वादे कब पूरे होंगे।
हिमाचल के हर गांव गांव में पंचायत पंचायत में एक ही पुकार है, कि कांग्रेस का चुनावी वायदा कब पूरा होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों ने हिमाचली वेशभूषा में घूम घूम कर प्रचार किया था, कि हिमाचल की हर महिला को 1500 प्रति माह मिलेंगे आज महिलाएं पूछ रही है कि वह 1500 कहां है।

ठाकुर ने कहा कि पिछले 8 महीने में प्रदेश सरकार गारंटियों के मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह के मुद्दे घड़ रही है जिन मुद्दों का गारंटियों के साथ कोई मेल नहीं है। चुनाव के दौरान 5 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने की गारंटी दी गई।

नौकरी देना तो दूर की बात, सैंकड़ों लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया। नौकरी देने वाला संस्थान बंद कर दिया और युवाओं को प्रदेश सचिवालय के बाहर आंसू बहाने के लिए छोड़ दिया गया। भाजपा ने कहा कि हिमाचल की जनता एक-एक गारंटी का हिसाब लेगी।

Kritika

Recent Posts

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

26 mins ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

28 mins ago

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…

30 mins ago

आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…

31 mins ago

20 मई को टंग और बरवाला फीडर के अंतर्गत बिजली बंद

धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…

33 mins ago

ये जग्गी का नहीं, धर्मशाला की जनता का चुनाव, सरकार करेगी रुके हुए काम: बाली

कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…

36 mins ago