Follow Us:

सीएम वीरभद्र सिंह मेरे पिता समान, हमारे बीच कोई मतभेद नहीं: सुक्खू

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सीएम वीरभद्र सिंह के साथ चल रही तकरार पर तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह उनके पिता समान है। आप को बता दें, कि पिछले कुछ समय से इन अटकलों का बाजार गर्म था जिसमें ये कहा जा रहा था कि सुक्खू और सीएम के बीच मतभेद हैं और ये मतभेद चुनावों में खुलकर सामने आ सकते हैं। इन्हीं मतभेदों पर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने खुलकर बात की, और साफ किया दोनों के बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।

सुखविंद्र सिंह ने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस मिशन रिपीट कर इतिहास रचेगी। पूरा संगठन एकजुट होकर इन चुनावों में जीत के लिए जी जान से जुटा हुआ है। सीएम के साथ चल रही तकरार पर सुक्खू ने कहा कि मुददों को लेकर तकरार होना स्वस्थ लोकतंत्र की परंपरा है। वहीं, नादौन से चुनाव लड़ने पर सुक्खू ने कहा कि हाईकमान ने उन्हें नादौन से ही चुनाव लड़ने को कहा है।