Follow Us:

सुक्खू ने भ्रष्टाचार पर मोदी पर साधा निशाना, राफेल डील-लोकपाल पर खामोश क्यों?

पी. चंद |

कांग्रेस के अभियान हिसाब दे सांसद-जवाब दे सांसद के तीसरे चरण में प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को सवालों के कटघरे में खड़ा किया। सुक्खू ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में प्रधानमंत्री दोहरा रवैया अपनाए हुए हैं। राफेल डील इतनी महंगी हुई, जिसमें भ्रष्टाचार की बू आती है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसपर खामोश बैंठे हैं। लोकपाल की नियुक्ति के मुद्दे को बीजेपी ने सत्ता में आने के लिए खूब भुनाया, चार साल के कार्यकाल में उस लोकपाल की नियुक्ति क्यों नहीं की गई।

सुक्खू 'हिसाब से सांसद-जवाब दे सांसद' अभियान के तीसरेचरण की शुरूआत के अवसर पर बोल रहे थे।  ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से उन्होंने इसका आगाज किया। क्षेत्र के डंगोली (बंगाणा) में सुक्खू ने भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी सहित चारों बीजेपी सांसदों से चार साल का हिसाब मांगा। सुक्खू ने कहा कि उनका मकसद संगठन को मजबूत करने के साथ 2019 में चारों लोकसभा सीटें कांग्रेस पार्टी की झोली में डालना है।