हाईकमान से मुलाकात के बाद सुक्खू शांत, कहा CM से कोई मतभेद नहीं

<p>हाईकमान से दिल्ली में मुलाकात के बाद सुक्खू एक बार फिर नरम पड़ते नज़र आ रहे हैं। शुक्रवार को धर्मशाला में सुक्खू ने कहा दिल्ली में हाईकमान के साथ उनकी चुनावों पर चर्चा हुई है और चुनावों को लेकर आगामी रणनीति तैयार की गई है। इसके अलावा किसी और मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई है।</p>

<p>जब सुक्खू से मुख्यमंत्री के साथ तकरार को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के साथ उनका कोई मतभेद नहीं है। वीरभद्र सिंह एक सम्माननीय नेता हैं और उनके साथ किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। जब उनसे मुख्यमंत्री को दिल्ली तलब किए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में कोई भी जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया।</p>

<p>अब सुक्खू चाहे कुछ भी कहें, लेकिन मुख्यमंत्री के साथ उनका विवाद सभी के सामने है और यह कई बार हाईकमान तक पहुंच चुका है। हाईकमान भी तकरार को खत्म कर चुनावों पर फोकस करने की नसीहत दे रहा है, ताकि चुनावों में जीत को लेकर रणनीति बन सके।</p>

Samachar First

Recent Posts

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

2 hours ago

लापरवाह एनएचएआई काे ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

11 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

11 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

12 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

12 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

12 hours ago