<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने नादौन से चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सुक्खू ने बताया कि अगर उनकी माता नादौन से चुनाव लड़ने के लिए जोर नहीं डालती तो वह कभी भी नादौन से चुनाव नहीं लड़ते। </p>
<p>सुक्खू ने कहा कि वे शिमला में ही रहे है और वहीं से उन्होंने राजनीति सिखी है। लेकिन वह शिमला की बजाय नादौन से चुनावी दंगल में उतर रहे हैं, क्योंकि इलाके की गरीब जनता के लिए वो यहां आये हैं और उनकी मां ने उन्हें ये करने के लिए कहा है। सुक्खू के इस बयान के राजनीतिक रूप में कई मायन निकलते हैं, लेकिन देखना ये होगा कि भविष्य में जनता इस बयान का क्या रिस्पॉन्स देती है। </p>
<p>नादौन के विकास को अपनी लाठी बनाते हुए सुक्खू ने कहा कि मैंने यहां से नामांकन भरा है और मेरा मुद्दा इलाके का विकास करना है। स्पाइस पार्क, मेडिकल कॉलेज के लिये मैंने लगातार लड़ाई लड़ी, लेकिन हमीरपुर के कुछ लोग इसका विरोध करते हैं। जिसके कारण ये प्रोजेक्ट पूरे नहीं हो पाते।</p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…