Follow Us:

शिमला में सुक्खू का शक्ति प्रदर्शन, BJP सरकार पर भी बोला हमला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनावों के नज़दीक आते ही एकजुटता दिखाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव कर आलाकमान

पी.चंद |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनावों के नज़दीक आते ही एकजुटता दिखाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव कर आलाकमान ने कांग्रेस पार्टी में नई जान फूंकने की भी पहल की है। कांग्रेस नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के शक्ति प्रदर्शन के बाद बुधवार को चुनाव प्रचार व टिकट वितरण कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के शक्ति प्रदर्शन की बारी थी। परवाणू से लेकर शिमला तक सुक्खू का जगह-जगह स्वागत किया गया। शिमला में जब सुक्खू पहुंचे तो पुराने कार्यर्ताओं की भीड़ नज़र आई। सुक्खू का शक्ति प्रदर्शन जोरदार नज़र आया और बीते चार साल में पहली बार इतनी भीड़ कांग्रेस कार्यालय में नज़र आई।

सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और प्रदेश में सरकार बनाएगी। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता तंग आ चुकी है इसलिए बदलाव कर कांग्रेस पार्टी को सत्ता में देखना चाहती है। 5 मई को चौड़ा मैदान में रैली आयोजित की जाएगी जिसमें कांग्रेस पार्टी एकता का परिचय देगी। मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए सुक्खू ने कहा कि वह दिल्ली की रिमोट से चलते हैं।

वहीं, पोस्टरों से वीरभद्र सिंह की तस्वीर ग़ायब होने के सवाल पर सुक्खू ने कहा कि पोस्टर में जीवंत लोगों की तस्वीर लगाई जाती है। वीरभद्र सिंह हमारे दिलों में राज करते हैं। उनके अंश विक्रमादित्य सिंह उनके साथ बैठे हैं। इसको राजनीति मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।