पॉलिटिक्स

सुक्खू का स्वागत समारोह बना टिकट चाहवानों का कार्यक्रम, जगह-जगह पर शक्ति प्रदर्शन!

जसबीर कुमार। कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का हमीरपुर विधानसभा में पहुंचने पर हर चौराहे पर स्वागत किया गया। हैरानी की बात ये है कि इस स्वागत कार्यक्रम में ज्यादातर टिकट के चाहवान एक तरह से अपने बल लेकर सुक्खू के इस्तकबाल करने पहुंचे थे। मौका था प्रचार समिति का अध्यक्ष बनने और टिकट आवंटन समिति के सदस्य बनने की खुशी पर कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई और वेलकम का। लेकिन ये कार्यक्रम टिकटार्थियों के टिकट मांगने का समारोह बनता नजर आया।

हुआ यूं कि सबसे पहले सुक्खू का उखली में पहुंचने पर पेशे से डॉक्टर और समाजसेवी संस्था से जुड़े हुए डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने किया। कांग्रेस युवा नेता नीलम ठाकुर के द्वारा अपने अपने समर्थकों के साथ सुक्खू का स्वागत किया गया तो वहीं बाईपास के पास समाजसेवी और बार काउंसिल के सदस्य रोहित शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ सुक्खू का स्वागत किया। बाद में फूलों के साथ सुक्खु का तोला भी करवाया और तलवार भेंट की गई।

इसके बाद भोटा चौक पर पहुंचने पर प्रदेश महासचिव और प्रदेश कांग्रेस रिसर्च कमेटी के संयोजक सुनील शर्मा बिट्टू ने अपने समर्थकों के साथ सुखू का स्वागत किया। इसी तरह जगह जगह पर स्वागत तो ठीक है लेकिन कुछ ही दूरी पर नेताओं ने अपना वेलकम कार्यक्रम सजाया जो टिकटार्थियों के इरादे बयां करता नज़र आया। वहीं, टिकट के चाहवानों ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह पर अपनी-अपनी होर्डिंग भी लगा रखी हैं। अब आगामी वक़्त में क्या होगा और किसे टिकट मिलेगा ये बाद में पता चलेगा लेकिन नेता टिकट की होड़ में अभी से जुट गए हैं। हालांकि अगर ऐसा है तो आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी के लिए चुनौतियां बढ़ सकती हैं।

Manish Koul

Recent Posts

देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर

शिमला/रामपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ़…

9 hours ago

चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया

शिमला: उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि आने वाले चुनावों…

9 hours ago

भ्रष्टाचार पर भारी पड़ा प्रधानमंत्री मोदी का स्वर्णीम युग : भाजपा

कांगड़ा: भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने फतेहपुर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया…

9 hours ago

विश्व पशु चिकित्सा दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

आज दिनांक 27 अप्रैल 2024 को जिला मंडी पशुपालन विभाग द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस…

9 hours ago

महिलाओं के 1500 रुपए पर वार-पलटवार! जयराम ठाकुर से सवाल पूछती सरकार!

हिमाचल प्रदेश के चुनावी मौसम में महिलाओं के सम्मान का मुद्दा गरमाता जा रहा है..…

9 hours ago

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित  पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना…

10 hours ago