Follow Us:

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव की अटकलों के बीच सामने आया सुक्खू का ये बयान

नवनीत बत्ता, हमीरपुर |

हिमाचल में इन दिनों कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव को लेकर अटकलें तेज हैं। इस बात को लेकर पीसीसी चीफ सुक्खू ने बयान दिया है। सुखविंदर सिंह ने पार्टी में अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग संगठन को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं और लगातार अफवाहें फैला रहे हैं कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बदला जा रहा है। जबकि ऐसा कुछ नहीं है वे दिल्ली अपने बेटी से मिलने गये थे और वे कांग्रेस के किसी बड़े नेता से नहीं मिले।

जब सुक्खू से पूछा गया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बलने के अटकलें तेज हैं तो उन्होने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। न ही राष्ट्रीय स्तर पर इस बारे में कोई चर्चा हुई है। समाचार फर्स्ट से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने कहा कि ये सब अफवाहें है और जो लोग ये अफवाहें फैला रहे हैं वो पार्टी को अस्थिर करना चाहते हैं।

इस तरह से सूत्रों की माने तो एक तरह से अध्यक्ष बदले जाने की अटकलों को विराम लग चुका है। जिस तरह से प्रदेश अध्यक्ष पूरी सक्रियता से अधिवेशनों की रूपरेखा बनाते नज़र आ रहे हैं उस से ये स्पष्ट माना जा सकता है की बदलाव अभी मुश्किल है।