शिंदे के सामने फिर एकजुट हुए नेता, सुक्खू बोले पार्टी में नहीं कोई मतभेद

<p>सुशील कुमार शिंदे के हिमाचल आते ही कांग्रेसी नेताओं में एक बार फिर एकजुटता नजर आने लगी है। बुधवार को जहां कांग्रेस के कद्दावर नेता शिंदे को एकसाथ मिलने गए तो वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भी एकजुटता की बात कही। पत्रकारों के सवालों के जवाब में सुक्खू ने कहा कि पार्टी के सभी नेता एक साथ हैं और किसी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है।</p>

<p>सुक्खू ने कहा कि किन्हीं बातों पर कभी-कभी मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हमेशा नहीं और अभी पार्टी एकजुट है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एक सम्मानित और वरिष्ठ नेता हैं। वह युवा साथियों को साथ लेकर चले हैं, इससे युवाओं में भी नया जोश भरा है जबकि पार्टी के कई नेता भी आगे आ रहे हैं।</p>

<p>सुक्खू ने कहा कि शिंदे के आने से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। संगठन में परिवर्तन हुआ है और युवा पीढ़ी को मौका मिल रहा है। शिंदे के दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि शिंदे हिमाचल के पांच दिन के दौरे पर हैं। इस दौरान वह मुख्यमंत्री और शिंदे के साथ मिलकर पूरे हिमाचल का दौरा करेंगे और पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि शिंदे के इस कदम से कांग्रेस पार्टी को काफी फायदा होगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

22 mins ago

धूमल को कमजोर करने के लिए जयराम ने हमीरपुर में नहीं किया विकास: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल के हारने का…

24 mins ago

मैं कोई सुई नहीं जो गुम हो जाऊंगी: कमलेश

देहरा भी अब मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र, मतदान के समय कोई गलती न करें  देहरा।…

27 mins ago

फोर्टिस कांगड़ा का 12वीं वर्षगांठ पर विशेष तोहफा

ओपीडी परामर्श एवं इन्वेस्टिगेसंस पर दी जा रही छूट हिमकेयर में उपलब्ध है निःशुल्क उपचार…

29 mins ago

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर, प्रदेश में 115 सड़कें बंद

हिमाचल के ज्यादातर हिस्सों में बीती रात से बारिश हो रही है। जिला कांगड़ा, शिमला…

31 mins ago

मुख्यमंत्री ने मिलेट्स के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशंसापत्र से सम्मानित होेने पर कृषि विभाग की सराहना की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कृषि विभाग को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के…

18 hours ago