Follow Us:

पीसीसी अध्यक्ष बने रहेंगे सुक्खू, नहीं होगा कोई बदलाव!

नवनीत बत्ता, हमीरपुर |

हिमाचल में कांग्रेस पीसीसी अध्यक्ष के बदले जीने की अटकलों पर विराम लग गया है। समाचार फ़र्स्ट को मिली जानकारी के मुताबिक़ वर्तमान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने पद पर बने रहेंगे। सुक्खू कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद पर क़ाबिnज़ रहेंगे। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक गहलोत ने सुक्खू को हिमाचल में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र निश्चित गाइडलाइंस भी दी हैं। बतौर प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू की ज़िम्मेदारी लोकसभा चुनाव में पार्टी के स्कोर-कार्ड को बेहतर बनाने की चुनौती होगी। 

बताया जा रहा है कि पीसीसी अध्यक्ष कल शिमला लौटेंगे और पार्टी से जुड़े अहम मसलों पर ज़रूरी फ़ैसला ले सकते हैं।