Follow Us:

सुक्खू और चंद्रेश पहुंचे AICC दफ्तर, दिल्ली में गतिविधियां तेज़

समाचार फर्स्ट डेस्क |

दिल्ली में हिमाचल कांग्रेस के नेताओं की गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। समाचार फर्स्ट को ख़बर मिली है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और चंद्रेश कुमारी एक साथ का कांग्रेस मुख्लायलय पहुंचे हैं। दोनों नेताओं की हाईकमान के साथ बैठक चल रही है।

इससे पहले कांग्रेस नेता सुखराम और कौल सिंह ठाकुर ने भी शिंदे से मुलाकात की थी। ख़बर यह भी है कि दिल्ली में हाईकमान से मिलने वालों में विद्या स्टोक्स भी शामिल हैं। लेकिन, फिलहाल उन्हें AICC के दफ्तर में नहीं देखा गया है। कांग्रेस के सूत्र बता रहे हैं कि हिमाचल प्रदेश में स्थिति को राहुल गांधी जल्द से जल्द रास्ते पर लाना चाहते हैं। ऐसे में उन्होंने अपने सिपहसालारों को भविष्य के मद्देनज़र सही रास्ता चुनने के लिए कहा है।

सुक्खू के कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने के बाद हिमाचल प्रदेश की राजनीति में किसी नए मोड़ के आने की संभावना है। माना जा रहा है कि वीरभद्र सिंह के तमाम विरोध के बावजूद हाईकमान सुक्खू पर विश्वास बनाए हुए है। बहरहाल, चुनाव सिर पर है और कांग्रेस हाईकमान के सामने पार्टी के आंतरिक सत्ता को बैलेंस करने की चुनौती है।

लेकिन, इस बीच सुखराम और कौल सिंह ठाकुर के शिंदे से मुलक़ात के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं। हालांकि,इन मुलाकातों का अभी कोई असल तथ्य सामने नहीं आया है।