Follow Us:

नादौन में PWD का डिवीजन खोलने को लेकर मुख्यंत्री से मिले सुक्खू

नवनीत बत्ता |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा सत्र के दौरान धर्मशाला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिले। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से अपने विधानसभा क्षेत्र नादौन में पीडब्ल्यूडी का डिवीजन खोलने को लेकर चर्चा की। विधायक सुक्खू ने मुख्यमंत्री से कहा कि नादौन विधानसभा क्षेत्र जिले का सबसे बड़ा और प्रदेश का तीसरे नंबर का बड़ा विधानसभा क्षेत्र होने के कारण यहां ज्यादा बजट की दरकार है।

उन्होंने कहा कि नादौन विधानसभा क्षेत्र को पीडब्लूडी के बजट का लाभ नहीं मिल पा रहा है और हमीरपुर जिला के अब हर विधानसभा क्षेत्र में अब पीडब्लूडी का डिवीज़न है। इसलिए अब नादौन विधानसभा क्षेत्र में भी पीडब्ल्यूडी का डिवीजन खोलने को लेकर जो भी औपचारिकताएं हैं उन्हें जल्द पूरा किया जाए ताकि नादौन की जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो और नादौन विधानसभा क्षेत्र की जनता जल्द से जल्द पीडब्ल्यूडी डिवीजन का लाभ ले सकें। नादौन विधानसभा क्षेत्र की जनता को क्षेत्र में आ रही समस्याओं से निजात मिल सकें और इसके लिए लोगों को दूर न जाना पड़े।