नादौन में PWD का डिवीजन खोलने को लेकर मुख्यंत्री से मिले सुक्खू

<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा सत्र के दौरान धर्मशाला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिले। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से अपने विधानसभा क्षेत्र नादौन में पीडब्ल्यूडी का डिवीजन खोलने को लेकर चर्चा की। विधायक सुक्खू ने मुख्यमंत्री से कहा कि नादौन विधानसभा क्षेत्र जिले का सबसे बड़ा और प्रदेश का तीसरे नंबर का बड़ा विधानसभा क्षेत्र होने के कारण यहां ज्यादा बजट की दरकार है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि नादौन विधानसभा क्षेत्र को पीडब्लूडी के बजट का लाभ नहीं मिल पा रहा है और हमीरपुर जिला के अब हर विधानसभा क्षेत्र में अब पीडब्लूडी का डिवीज़न है। इसलिए अब नादौन विधानसभा क्षेत्र में भी पीडब्ल्यूडी का डिवीजन खोलने को लेकर जो भी औपचारिकताएं हैं उन्हें जल्द पूरा किया जाए ताकि नादौन की जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो और नादौन विधानसभा क्षेत्र की जनता जल्द से जल्द पीडब्ल्यूडी डिवीजन का लाभ ले सकें। नादौन विधानसभा क्षेत्र की जनता को क्षेत्र में आ रही समस्याओं से निजात मिल सकें और इसके लिए लोगों को दूर न जाना पड़े।</p>

Samachar First

Recent Posts

लोकसभा तथा विस उपचुनाव के लिए पहले दिन कोई नामांकन नहीं

धर्मशाला, 07 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि मंगलवार को नामांकन…

12 hours ago

कांग्रेस सरकार के प्रयासों से घोषित हुआ जेओए आईटी का रिजल्ट : कांग्रेस

शिमला: मुख्य संसदीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा…

12 hours ago

धनबल को जवाब देकर जनता ही बचा सकती है लोकतंत्रः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के आनी में एक चुनावी जनसभा…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश की सम्पदा को लूटने नहीं दूगाः सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के नीरथ में लूहरी जल विद्युत…

12 hours ago

मंडी: बाहल्ड़ा पंचमुखी हनुमान केसरी दंगल सोलन के देव ने जीता

मंडी, 7मई: जिले के सरकाघाट की तहसील बल्दवाडा के स्पोर्ट्स क्लब बाहल्ड़ा कमेटी ने म‌ई  में…

12 hours ago

महिला कांग्रेस महिलाओं को दी गई गारंटीयों को घर-घर तक पहुंचाने का करेगी काम

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव व हिमाचल प्रभारी नीतू सोइन व प्रदेश महिला कांग्रेस…

12 hours ago