Follow Us:

शिमला से सुनीता ने ठोकी ‌टिकट की दावेदारी, कांग्रेस से किया पहला आवेदन

समाचार फर्स्ट डेस्क |

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता ठाकुर ने आज शिमला शहरी सीट से कांग्रेस पार्टी के टिकट के लिए दावेदारी ठोक दी है। शनिवार को टिकट के लिए आवेदन करने के पहले ही दिन सुनीता ठाकुर ने अपने परिजनों और समर्थकों के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर 25 हजार रुपये की फीस के साथ टिकट के लिए आवेदन किया है।

सुबह करीब साढ़े 11 बजे सुनीता ठाकुर ने कांग्रेस कार्यालय में कार्यालय सचिव गुलाब सिंह को निर्धारित परफॉर्मा सौंपा है। इसी कड़ी में सुनीता ठाकुर प्रदेश में सबसे पहले आवेदन करने वाली नेत्री बन गई हैं।शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने टिकट प्राप्त करने के लिए आवेदन करने का एलान किया था।

यही नहीं सुनीता ठाकुर शिमला से कांग्रेस टिकट की पहली दावेदार बनी हैं। बता हेम कि अब तक शिमला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की और से किसी भी महिला को प्रत्याशी नहीं बनाया गया है। यदि सुनीता ठाकुर को टिकट मिला तो वह पहली महिला होंगी जो कांग्रेस टिकट पर चुनाव लडेंगी।

इस मौके पर सुनिता ठाकुर ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी इस बार शिमला सीट से उन्हें टिकट देकर मैदान में उतारेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि उन्हें टिकट मिली तो निश्चित तौर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के सहयोग से इस बार शिमला सीट कांग्रेस अवश्य जीतेगी।