Follow Us:

अर्की के सुरेन्द्र ठाकुर प्रदेश भवन निर्माण-कामगार बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त

पी. चंद |

अर्की के सुरेन्द्र ठाकुर को हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुरेन्द्र ठाकुर भारतीय मजदूर संघ से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में पीडब्ल्यूडी में जेई के पद पर कार्यरत हैं।

सुरेन्द्र ठाकुर पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के करीबी रहे। लेकिन, जय राम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके साथ नज़दीकियां बढ़ा ली। सुरेन्द्र ठाकुर अर्की से टिकेट की जुगाड़ में भी लगे रहे।