हिमाचल दिवस पर जयराम सरकार ने प्रदेश को कई सौगातें दी हैं। महिलाओं को बसों में किराए में 50 प्रतिशत छूट के साथ प्रदेश में 125 यूनिट बिजली फ्री देने और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल भी माफ करने की घोषणा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा सरकार ने ये सभी फैसले जनहित में लिए हैं।
वहीं, आम आदमी पार्टी के मॉडल को लागू करने के सवाल के जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि AAP का प्रदेश में कोई वजूद नहीं है। उन्हें AAP को फॉलो करने की जरूरत नहीं है। प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। प्रदेश में सरप्लस बिजली का उत्पादन होता है। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में अच्छा काम हुआ है। प्रदेश में सारा कर्ज इसी सरकार ने नहीं लिया है। ये निर्णय जनता के हित में लिए गए हैं सरकार इसके लिए नये रिसोर्स जनरेट करेगी।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश पर करीब 70 हजार करोड़ के कर्ज है जबकि HRTC भी एक हजार करोड़ से अधिक के घाटे में चल रहा है। ऐसे में सरकार अपने इन फैसलों के लिए कर्ज लेगी या नये रिसोर्स तैयार करेगी यह बात चुनावी वर्ष में देखने वाली होगी।
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…