क्राइम/हादसा

युवक ने BJP विधायक के समर्थकों पर लगाए मारपीट के आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

मृत्युंजय पुरी, कांगड़ा।

हिमाचल प्रदेश में भाजपा विधायक के समर्थकों पर युवक के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं। मामला कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र इंदौरा का है। यहां विधायक समर्थकों पर विधायक से सवाल पूछने वाले युवक की पिटाई करने के आरोप लगे हैं। युवक ने मारपीट को लेकर पुलिस को शिकायत पत्र भी सौंपा है। युवक ने एक स्थानीय ठेकेदार और पंचायत के पूर्व प्रधान पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें युवक के साथ एक शख्स हाथापाई करता हुआ भी दिख रहा है। साथ ही एक अन्य वीडियो में युवक विधायक से सवाल भी कर रहा है। दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, दुर्गेश कटोच नाम के युवक से मारपीट की गई है। मामला बीते रोज शुक्रवार को उस समय हुआ जब इंदौरा से भाजपा विधायक रीता धीमान और साथ में गगरेट से विधायक राजेश ठाकुर पंचायत में आए थे। इस पर युवक भी पंचायत में गया और सरकार द्वारा चलाई जा रही आवास योजना और अन्य विकास कार्यों को लेकर बात की। इस पर युवक ने विकास कार्यों में धांधलियों के बारे में विधायक को बताना चाहा। साथ ही कहा कि सही पात्रों को नजरअंदाज करके गलत तरीके से लाभार्थियों का चयन किया जा रहा है। साथ ही एक सोशल ऑडिट भी हुआ था।

दुर्गेश कटोच ने कहा कि जब विधायक जाने लगे तो पंचायत भवन के बाहर गांव के ठेकेदार बिट्टू और पूर्व उप प्रधान भविन्द्र सिंह ने मुझसे मारपीट की। दोनों ने विधायक के जाने के बाद युवक के साथ हाथापाई की। युवक ने बताया मारपीट को लेकर वह पुलिस थाने में भी गए हैं। लेकिन वहां पर शिकायत लिखित में तो दी गई है, लेकिन इसकी रिसीविंग मुझे नहीं दी गई है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

बांग्लादेश का कूटनीतिक फेरबदल: भारत से उच्चायुक्त समेत छह राजनयिकों की वापसी

  New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…

2 hours ago

कंगना ने फिर साधा निशाना: “हमारे पड़ोसी राज्य से आ रही हैं बर्बादी की चीजें”

  Shimla/Mandi : सांसद व अभिनेत्री कंगना इन दिनों मंडी के दौरे पर हैं। अपने…

2 hours ago

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

  Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

3 hours ago

रुपया 11 पैसे गिरा, 83.93 डॉलर पर पहुंचा

  Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…

4 hours ago

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

21 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

21 hours ago