Follow Us:

सुरजीत भरमौरी को प्रदेश यूथ कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया

डेस्क |

कांग्रेस से जुड़े सुरजीत भरमौरी को हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के एडमिन और ऑर्गेनाइजेशन का महासचिव नियुक्त किया गया है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने उनकी नियुक्ति की है। इसकी अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। भरमौरी हिमाचल युवा कांग्रेस के संगठनात्मक मामले और सभी प्रकार की नोटिफ़िकेशन कार्य को भी देखेंगे।

इस संबंध में भरमौरी ने एआईसीसी के सचिव रघुबीर सिंह बाली, राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लाबरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन और प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि मुझपर जो भरोसा जताया है उस पर ख़रा उतरुंगा। प्रदेश में युवा कांग्रेस की जो पकड़ है उसे और मजबूत करने के लिए हमेशा काम करूंगा।