Follow Us:

शिमला में लगे नारे ‘कांग्रेस को बचाना है सुक्खू को हटाना है’

पी. चंद, शिमला |

शिमला में कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के पहुंचने में प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ खूब नारेबाजी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए 'कांग्रेस को बचाना है सुक्खू को हटाना है।' 'सुक्खू दुक्खू नहीं चलेंगे, हिमाचल में रहना होगा तो राजा साहब कहना होगा।'

कांग्रेस में चल रही गुटबाज़ी यहां भी साफ नजर आई। कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बाद ऐसे माहौल में मुख्यमंत्री तो प्रभारी के साथ उनके कमरे में गए, जबकि सुक्खू ने कमरे में बैठकर ही उनका इंतजार करना ही उचित समझा।

कांग्रेस हिमाचल नवनियुक्त प्रभारी सुशील कुमार शिंदे शिमला पहुंच गए हैं। राज्य अतिथि गृह पीटर हाफ में उनका कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एवं पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कई बड़े नेता उनके स्वागत के लिए पहुंचे थे। शिंदे के स्वागत के लिए टिकट के तलबगारों सहित कांग्रेस के हारे हुए नेता भी नज़र आए।