Follow Us:

सस्पेंस खत्म: गहलोत होंगे राजस्थान के CM, सचिन पायलट को डिप्टी CM की कमान

समाचार फर्स्ट |

राजस्थान के मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी सस्पेंस आज समाप्त हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने संबंधी प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। वहीं सचिन पायलट को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया गया है।

अशोक गहलोत पहले भी दो बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और उन्हें काफी अनुभव है, वहीं सचिन पायलट राजस्थान में युवाओं के चहेते थे। अशोक गहलोत पांच बार सांसद रह चुके हैं और पांचवीं बार विधायक चुने गए हैं। वह केंद्र और राज्य दोनों ही जगह मंत्री पद संभाल चुके हैं। वह तीन बार कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं।