मंत्रिमंडल विस्तार औऱ फ़ेरबदल को लेकर सस्पेंस बरकरार

हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सस्पेंस बरकरार हैं। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार को विधानसभा अध्यक्ष बनाएं जाने के बाद संशय ओर अधिक गहरा गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर फ़िर दिल्ली रवाना हो चुके है। उम्मीद है कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जल्द ही फैसला लिया जा सकता है।

कांगड़ा से एक मंत्री बन सकता है। कांगड़ा में मंत्री पद की दौड़ में राकेश पठानियां सबसे आगे है। जबकि रमेश धवाला का नाम भी मंत्री पद के लिए लिया जा रहा है। वैसे भी विपिन परमार को मंत्री पद से हटाए जाने से कांगड़ा के लोग खासे नाराज़ चल रहे हैं। ऐसे में कांगड़ा के लिए दो मंत्री पद नाराज़ लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने का काम कर सकते हैं।

उधर पोंटा से सुखराम चौधरी का नाम भी मंत्री पद की दौड़ में चल रहा है। क्योंकि राजीव बिंदल के संगठन में जाने के बाद से सिरमौर जिला में कोई मंत्री नहीं है। हमीरपुर जिला को भी मंत्री पद में तरज़ीह दी जा सकती है। क्योंकि जिला से अभी कोई मंत्री नहीं है। इसलिए नरेन्द्र ठाकुर औऱ कमलेश कुमारी का नाम भी मंत्री पद के लिए उछल रहा है।

नाचन से विनोद कुमार का नाम भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल है। बाबजूद इसके भाजपा ने चौंकाने वाले फैसले किए है। फ़िर चाहे भाजपा अध्यक्ष पद को लेकर हो या विधानसभा अध्यक्ष को लेकर, अब सटीक अनुमान लगाना बेमानी होगा। हां इतना तय है कि बजट सत्र के दौरान ही हिमाचल को नए मंत्री मिल सकते है। अब देखना यही है कि अब भाजपा हिमाचल में मंत्रिमंडल के लिए कौन सा नया प्रयोग करती है?

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

18 mins ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

39 mins ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

2 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

2 hours ago

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

17 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

17 hours ago