अंतिम दर्शन के लिए रिज पर रखा गया वीरभद्र सिंह का पार्थिव शरीर, उमड़ी लोगों की भीड़

<p>हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए ऐतिहासिक रिज मैदान पर रखा गया है। सुबह से ही भारी संख्या में लोग अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए रिज मैदान पहुंच गए हैं। वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन के लिए रिज मैदान पर लोगों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रिज मैदान पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। लोगों को एक-एक कर दर्शन करवाए जा रहे हैं।&nbsp;</p>

<p>वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी थोड़ी में देर में वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शनों के लिए शिमला पहुंचेगे और उन्हें श्रद्धांजिल अर्पित करेंगे। बता दें कि 11.30 तक वीरभद्र सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए रिज मैदान पर रखा जाएगा । इसके पश्चात 11.40 पर उनके शव को वहां से कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन ले जाया जाएगा। वहीं, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी 12.30 बजे वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचकर वीरभद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।</p>

<p>इसके पश्चात दोपहर 1 बजे वया रोड होते हुए वीरभद्र सिंह के पार्थिव शरीर को रामपुर बुहशर ले जाया जाएगा। शाम 6 बजे उनका पार्थिव शरीर रामपुर पहुंचेगा। 10 जुलाई शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर 2 बजे तक वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शनों के लिए उनके पार्थव शरीर को रामपुर स्थित उनके महल रखा जाएगा जिसके पश्चात दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।&nbsp;</p>

<p>हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह का वीरवार तड़के निधन हो गया है। वीरभद्र सिंह ने वीरवार सुबह 3.40 बजे अंतिम सांस ली। वीरभद्र सिंह अप्रैल माह से कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से शिमला के आईजीएमसी में उपचाराधीन थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। वह करीब ढाई महीने से आईजीएमसी में दाखिल थे। सोमवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। वह 87 साल के थे।</p>

Samachar First

Recent Posts

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

14 mins ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

16 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

16 hours ago

बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं पर कार्यशाला का आयोजित

धर्मशाला, 17 मई: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को डीआरडीए, धर्मशाला के सभागार…

16 hours ago

सेना के शौर्य और बलिदान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं इंडी गठबंधन के नेता: भारद्वाज

भाजपा के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने आज अपने चुनावी जनसंवाद…

16 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में एक प्रत्याशी ने नाम लिया वापिस

धर्मशाला, 17 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

16 hours ago