कांग्रेस के कार्यकाल में देश विकास के लिए तरसता रहा : CM

<p>सीएम जयराम ठाकुर ने आज चंबा के चुराह विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के 10 साल के कार्यकाल के दौरान देश विकास के लिए तरसता रहा। क्योंकि उनके पास न तो कुशल नेतृत्व था और न ही कोई नीति। सीएम ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने लाखों करोड़ों के घोटाले कर देश को लूटने का काम किया।</p>

<p>उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद देशवासियों ने महसूस किया कि अब देश का विकास हो रहा है और देश तेजी से विकास पथ पर बिना किसी भेदभाव के अग्रसर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्र हित नहीं बल्कि सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती है। कांग्रेस के नेता सत्ता प्राप्ति के लिए प्रधानमंत्री की जाति तक को मुद्दा बना रहे हैं जो सत्ता के लिए उनकी छटपटाहट को दर्शाता है। कांग्रेस देश की सुरक्षा को भी ताक पर रखना चाहती है क्योंकि उनका एकमात्र लक्ष्य सत्ता प्राप्त करना है।</p>

<p>मुख्यमंत्री कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी और हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होंगे, यह लक्ष्य जनता ने निर्धारित कर लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तथा कथित दिग्गज नेता मोदी लहर से घबरा चुनाव लड़ने को ही तैयार नहीं थे। क्योंकि वे जानते है कि उनकी हार निश्चित है। मुख्यमंत्री ने चुराह की जनता से बीजेपी प्रत्याशी किशन कपूर के पक्ष में वोट अपील करते हुए कहा कि वे अनुभवी और ईमानदार नेता हैं और सदैव लोगों के कार्यों को करवाने के लिए तत्पर रहते हैं। जनता किशन कपूर से विशेष स्नेह रखती है और विश्वास जताया कि लोकसभा चुनाव में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से जनता किशन कपूर को भारी मतों से विजयी बनाएंगे।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

12 एचएएस अधिकारियों के तबादले, ओशिन को भाषा एवं कला विभाग में तैनाती

  12 HAS Officers Transferred: राज्य सरकार ने देर शाम 12 एचएएस अधिकारियों के तबादले…

59 mins ago

जानें कैसे रहेगा मंगलवार का दिन

  मेष (Aries) आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का…

1 hour ago

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

14 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

15 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

15 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

15 hours ago