Follow Us:

शिमला में होगा पहला राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन करेंगी शिरक़त

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन का पहली बार आयोजन हो रहा है। ये सम्मेलन 22 से 23 सितंबर तक होने जा रहा है, जिसमें हिमाचल प्रदेश सहित देश के 7 राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हों रहे हैं। यह राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारतीय क्षेत्र-4 के लिए सम्मेलन होगा। 

विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि तीन दिनों के इस सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, जेएंडके और मध्यप्रदेश राज्य शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारतीय क्षेत्र की अध्यक्ष भी हैं और वे 22 सितंबर को सम्मेलन को संबोधित करेंगी। सम्मेलन में सचिव, संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार राष्ट्रीय ई-विधान प्रणाली पर अपनी प्रस्तुति देंगे।